स्वपनदोष के कारण


 सोते समय वीर्य के स्खललित हो जाने को स्वप्नदोष कहते हैं। स्वप्नदोष, किसी सपने के बाद होने वाली एक स्वाभाविक शारीरिक प्रतिक्रिया है। इसके कारण किसी पुरुष के भीतर लगातार बन रही शुक्राणु कोशिकाओं की बहुतायत को शरीर बाहर निकालती है। स्वप्नदोष की स्थिति के पीछे खान-पान या ऐसे ही कई अन्य कारण हो सकते हैं। स्‍वप्‍नदोष महिलाओं को भी होता है, हांलाकि महिलाओं में स्‍वप्‍नदोष के लक्षण व कारण थोड़े भिन्न होते हैं। यह एक समान्य घटना है।
1 .स्वप्नदोष के प्रमुख कारण अश्लील चिंतन, अश्लील फिल्म देखना व नारी स्मरण हैं। मन में भोग-विलास के वासनात्मक ख्याल या मन में काम-वासना के स्‍वप्‍नदोष का कारण बनते हें। हालांकि कई बार बिना सेक्स के बारे में सोचे भी स्वप्नदोष हो सकता है।



अधिक मात्रा में घी-दूध, मेवे-मिठाई, या कई बार रात को अदिक गर्म दूध पी कर सोने के कारण पुरुषों में स्‍वप्‍नदोष हो सकता है। खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से भी यह हो सकता है।

3. पेट में कब्ज रहना व नाड़ी तन्त्र की दुर्बलता भी इस समस्या के होने का कारण बन सकती है। साथ ही ज्यादा मिर्च मसालों का प्रयोग, सुस्वादु व गरिष्ठ भोजन तथा विलासता पूर्ण रहन सहन भी इस समस्या के लिए उत्तरदायी हैं। सोने से पहले जररूत से ज्यादा भोजन भी इसका कारण हो सकता है।

4. कभी-कभी प्रेमिका या पत्नी से किसी कारण कफी समय तक दूरी हो जाने पर भी स्‍वप्‍नदोष प्रारम्भ हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका का आपस में प्रवल आकर्षण होने पर भी स्वप्न दोष हो जाता है। देर से शादी होना भी इसका एक कारण हो सकता है।

5. कभी-कभी अचानक भय लगने के कारण भी शरीर बहुत शिथिल हो जाता है, जिस कारण शरीर के अंग प्रत्यंगो की कार्यप्रणाली पर दिमाग का कंट्रोल कम हो जाता है, फलस्वरुप ऐसे में भी स्वप्न दोष हो सकता है।

यदि स्वप्नदोष काफी समय से लगातार हो रहा है, और आप काफी दुर्बलता का अनुभव कर रहे हैं तो ये आपके अपने डॉक्टर से मिलने का समय है। संभव है कि आपको यह समस्या किसी शारीरिक का मानसिक विकार के कारण हो रही हो। इसलिए किसी सेक्सोलॉजिस्ट से मिले और अपनी समस्या के बारे में बात करें।


Comments

Popular posts from this blog

स्वपनदोष दूर करने के उपाय

स्वप्नदोष क्या होता है